अमेरिका में लॉकडाउन में छूट पर जारी दिशा-निर्देशों को लेकर स्वास्थ्य संस्था सीडीसी और ट्रंप प्रशासन के बीच मतभेद जारी है। सीडीसी ने आज एक बयान देकर ट्रंप प्रशासन पर तीखा हमला बोला। संस्था ने आरोप लगाया कि covid-19 महामारी के मद्देनजर व्यवसायों और संस्थानों को सुरक्षित रूप से खोलने को लेकर हमारे द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज किया गया जबकि हमारे दिशा-निर्देश व्हाइट हाउस से भी कहीं ज्यादा सख्त और विस्तृत है।
दरअसल व्हाइट हाउस ने सीडीसी की रिपोर्ट के कुछ भागों में फिर से सुधार करने को कहा था। जिन्हें अनुमोदन के लिए वापस भेजा गया था। मंगलवार को सीडीसी के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने अमेरिकी सीनेट समिति के समक्ष कहा कि सिफारिशें जल्द ही जारी की जाएंगी। आंतरिक सरकारी ईमेल से पता चलता है कि सीडीसी के मार्गदर्शन के लिए व्हाइट हाउस से बार-बार मंजूरी मांगी गई थी।
सीडीसी दस्तावेज और व्हाइट हाउस की प्रकाशित योजना दोनों ही कोरोवायरस वायरस के स्थानीय मामलों के रूप में चरणों में फिर से खोलने की सलाह देते हैं। लेकिन हमारे द्वारा जारी दिशा-निर्देश कहीं ज्यादा सख्त और विस्तृत हैं।