फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम्स स्क्वायर पर ‘ट्रंप डेथ क्लॉक’, बता रही मौत का आंकड़ा

Thu, 14 May 2020 05:45 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रंप डेथ क्लॉक - फोटो : social media
विज्ञापन

शहर के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक बिलबोर्ड लगाया गया है, जिसे ‘ट्रंप डेथ क्लॉक’ नाम दिया गया है। इसमें न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से हो रही मौतों का आंकड़ा दिखता रहता है। ट्रंप डेथ क्लॉक को फिल्म निर्माता यूजीन जेर्की ने डिजाइन किया है। इसे महामारी के प्रकोप के चलते खाली पड़ी टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के सबसे ऊंचे स्थान पर लगाया गया है।

विज्ञापन


जेर्की का कहना है कि यदि राष्ट्रपति ट्रंप ने सही वक्त पर सही फैसले लिए होते तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। जेर्की ने कहा, ट्रंप डेथ क्लॉक इस धारणा पर आधारित है कि अमेरिका में कोविड-19 से हुईं 60 फीसदी मौतों को रोका जा सकता था यदि ट्रंप प्रशासन ने 16 मार्च के बजाय 9 मार्च को ही सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य रूप से लागू करवाया होता और लॉकडाउन पर समय पर फैसला लिया होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें