फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा कार्यकाल के छह अधिकारियों की सुरक्षा हटा सकते हैं ट्रंप

Tue, 24 Jul 2018 04:20 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन

अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले छह पूर्व उच्चाधिकारियों की सुरक्षा को हटाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी। ये सभी अधिकारी ट्रंप की नीतियों के बड़े आलोचक हैं। खासकर रूस के मसले पर इन्होंने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये अधिकारी पूर्व सीआईए निदेशक जॉन ब्रेनन, पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमी, राष्ट्रीय खुफिया के पूर्व निदेशक जेम्स क्लैपर, नेशनल सिक्यूरिटी एजेंसी के पूर्व निदेशक माइकल हेडन और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार व यूएन दूत सुसन राइस और एफबीआई के पूर्व निदेशक एंड्र्यू मैक्केब हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सेंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति इन सभी की सुरक्षा हटाने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे अपनी सार्वजनिक सेवा और सुरक्षा मंजूरी का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के खिलाफ रूस के साथ अनुचित संबंध या प्रभावित होने जैसा आधारहीन आरोप लगाना बेहद अनुचित है। सच्चाई यह है कि सुरक्षा मंजूरी वाले लोग बिना किसी सुबूत के इस तरह के आधारहीन आरोप लगाकर उन्हें अनुचित वैधता प्रदान कर रहे हैं। हालांकि सुरक्षा कब तक हटाई जाएगी इसके बारे में कुछ भी बताने से सेंडर्स ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जब हमारे पास कोई और जानकारी होगी तब हम आपको दे देंगे।

विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें