अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद जॉर्ज सेंटोस की सजा माफ की। सेंटोस पर धोखाधड़ी और लोगों की पहचान चुराने के आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें सात साल से अधिक की जेल हुई थी। सेंटोस ने पिछले साल कबूल किया था कि उन्होंने दान देने वालों (डोनर) को धोखा दिया और अपने चुनावी अभियान के लिए 11 लोगों की पहचान चुराई थी, जिसमें उनके परिवार के लोग भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें:
ट्रंप बोले- मुझे नोबेल पुरस्कार की नहीं, जिंदगियां बचाने की परवाह; अफगानिस्तान-PAK मुद्दे पर कही ये बात
सेंटोस को जुलाई में न्यू जर्सी की एक कम क्षमता वाली जेल में भेजा गया था, जहां करीब पचास कैदी रहते थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि सेंटोस को तत्काल रिहा किया जाएगा। उन्होंने सेंटोस को शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, सेंटोस के वकील ने कहा कि पूर्व सांसद का परिवार जेल पहुंच रहा है और उन्होंने उनकी रिहाई के लिए राष्ट्रपति की कार्रवाई की सराहना की है। जेल प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सेंटोस ने जेल में रहते हुए स्थानीय अखबार में जेल की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट लिखी। हाल ही में उन्होंने ट्रंप से सीधे अपील की कि उन्हें परिवार और समुदाय के पास लौटने का मौका दिया जाए। ट्रंप की ओर से कई रिपब्लिकन नेताओं की सजा पहले माफ की चुकी है। मई में उन्होंने पूर्व सांसद माइकल ग्रिम को भी माफ किया था, जो अपने रेस्तरां में वेतन और आमदनी के गलत तरीके के लिए दोषी पाए गए थे।
ये भी पढ़ें:
बांग्लादेश में सांविधानिक सुधारों से युवा असंतुष्ट, संसद परिसर में किया बवाल,मुख्य गेट फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी
लेकिन सेंटोस का मामला अपनी पार्टी के भीतर विवादास्पद रहा है। वह 2022 में सार्वजनिक तौर पर ट्रांसजेंडर रिपब्लिकन सांसद बने। लेकिन जल्द ही उनके जीवन की झूठी कहानी सामने आ गई। उन्होंने दावा किया था कि वह एक सफल व्यवसाय सलाहकार हैं। मगर बाद में पता चला कि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की और न ही उन्होंने कथित प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया था। वह यहूदी भी नहीं थे, जैसा उन्होंने बताया था।
वास्तव में सेंटोस आर्थिक रूस से तंगी में थे और उन्हें बेघर होने का खतरा था। 2023 में उन पर दाताओं से चोरी, बेरोजगारों से धोखाधड़ी और कांग्रेस (संसद) में झूठ बोलने के आरोप लगे। कुछ ही महीनों में उन्हें प्रतिनिधि सभा से निकाल दिया गया और वह इतिहास के छठे सांसद बने जिन्हें सदस्यों ने हटाया। सेंटोस ने मुकदमे से पहले ही अपना गुनाह कबूल किया। पूर्व सहयोगी सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने उनके लिए सजा माफी की अपील की थी, जबकि अन्य आलोचक उनके लिए कठोर दंड चाहते थे।