फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप फिर दे सकते हैं कैमरन हैमिल्टन को FEMA की कमान, पहले कर चुके हैं बर्खास्त; जानें पूरा मामला

Fri, 17 Apr 2026 10:24 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति ट्रंप ने कैमरन हैमिल्टन को आपदा प्रबंधन एजेंसी 'फेमा' का स्थायी प्रमुख बना सकते है। खास बात यह है कि हैमिल्टन को पिछले साल पद से हटा दिया गया था क्योंकि उन्होंने एजेंसी को खत्म करने के ट्रंप के विचार का विरोध किया था। अब उन्हें फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
कैमरन हैमिल्टन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी नेवी सील कैमरन हैमिल्टन को फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) का स्थायी प्रशासक नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं, जो कि एक चौकाने वाला घटनाक्रम है। क्योंकि पिछले साल ही ट्रंप प्रशासन ने उन्हें इस पद से हटा दिया था। हैमिल्टन पूर्व अमेरिकी नेवी सील रह चुके हैं।
विज्ञापन


हैमिल्टन पिछले साल जनवरी से मई तक फेमा के अंतरिम प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। लेकिन उन्हें कैपिटल हिल में यह गवाही देने के एक दिन बाद उन्हें निकाल दिया गया कि वह उस ऑर्गनाइजेशन को खत्म करने के प्रपोजल से सहमत नहीं हैं। ट्रंप ने बार-बार इस एजेंसी को भंग करने का विचार रखा था। हैमिल्टन ने सदन की एक समिति के सामने साफ कहा था कि फेमा को खत्म करना अमेरिकी जनता के हित में नहीं होगा। इस बयान के अगले ही दिन उन्हें पद से हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें:  पैसे की ताकत दिखा रहे मस्क: रिकॉर्ड बनाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, क्या है स्पेसएक्स की योजना?
विज्ञापन


फेमा अमेरिका में आपदाओं के समय राहत कार्यों का तालमेल बिठाने वाली मुख्य एजेंसी है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अब तक इस एजेंसी का कोई स्थायी प्रमुख नहीं रहा है। फिलहाल यह एजेंसी अपने तीसरे अस्थायी नेता के भरोसे चल रही है। जानकारों का कहना है कि स्थायी नेतृत्व न होने से एजेंसी की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने बुधवार को हैमिल्टन को इस पद का प्रस्ताव दिया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इस खबर की जानकारी सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी थी। हैमिल्टन की नियुक्ति से अब इस महत्वपूर्ण एजेंसी को एक स्थायी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें