फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Peace Plan: 'गाजा में जंग खत्म, अब आएगी स्थायी शांति..', अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

Thu, 09 Oct 2025 10:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।

सार

Gaza Peace Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि गाजा में युद्ध खत्म हो गया है और अब स्थायी शांति की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बचे हुए सभी बंधकों की जल्द रिहाई होगी और मिस्र में एक आधिकारिक शांति समझौता होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध कभी नहीं होता अगर वह उस समय राष्ट्रपति होते।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने बीती रात पश्चिम एशिया में एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है, जिसे लेकर लोग कहते थे कि यह कभी संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा,  हमने गाजा में जारी युद्ध को खत्म कर दिया है और मुझे लगता है कि यह एक लंबी और स्थायी शांति बनने वाली है। उम्मीद है कि यह हमेशा के लिए कायम रहेगी। 
विज्ञापन


'मिस्र में एक और समझौते पर होंगे हस्ताक्षर'
उन्होंने कहा, हमने बचे हुए सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की है। ये बंधक सोमवार या मंगलवार तक रिहा हो सकते हैं। उन्हें लाना एक जटिल प्रक्रिया है... मैं वहां जाने की कोशिश करूंगा। हम वहां जाने की योजना बना रहे हैं। हम सही समय तय करने पर काम कर रहे हैं। हम मिस्र जाएंगे, जहां एक और समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। मेरी ओर से पहले ही हस्ताक्षर हो चुके हैं, लेकिन अब एक आधिकारिक हस्ताक्षर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नेपाल में 18 ‘जेन जेड’ प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी की मांग पर मचा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


'कभी नहीं होना चाहिए था रूस-यूक्रेन युद्ध'
ट्रंप ने आगे कहा, हमने अब तक सात बड़े संघर्षों को खत्म किया है, और यह (गाजा युद्ध) आठवां है। मुझे जो युद्ध सबसे जल्दी खत्म होने वाला लगता था, वह रूस-यूक्रेन युद्ध था। मुझे लगता है कि वह भी जल्द खत्म हो सकता है। लेकिन इस बीच, हर हफ्ते लगभग 7,000 लोग मारे जा रहे हैं और यह देखकर बहुत बुरा लग रहा है... यह युद्ध कभी नहीं होना चाहिए था। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यह युद्ध कभी नहीं होता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें