फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QUAD: एक्शन मोड में ट्रंप प्रशासन, शपथ के अगले ही दिन क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक; अहम मुद्दों पर बातचीत

Sat, 18 Jan 2025 02:24 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप प्रशासन ने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने बैठक बुलाई है। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली यह बैठक ट्रंप के नए प्रशासन की विदेश नीति का हिस्सा होगी। 
विज्ञापन
क्वाड की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप अपने अगले कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने वाले है। खबर आ रही है कि शपथ ग्रहण के एक दिन बाद ही ट्रंप प्रशासन क्वाड देशों के विदेश मंत्री की बैठक बुलाने वाला है। बता दें कि क्वाड देशों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री 21 जनवरी को एक बैठक में मिलेंगे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद आयोजित होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि क्वाड के इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग तो वहीं 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उनके मंत्रीमंडल में अमेरिका के नए विदेश मंत्री पद का शपथ लेने मार्को रुबियो शामिल होंगे। 

नए विदेश नीति पर चर्चा
जानकारी के अनुसार ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ होने वाली यह बैठक ट्रंप के नए प्रशासन की विदेश नीति का हिस्सा होगी। साथ ही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना है कि नए प्रशासन के तहत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


बैठक यूएस विदेश नीति में निरंतरता का संकेत
रिपोर्ट की माने तो इस बैठक को अमेरिकी विदेश नीति में निरंतरता और स्थिरता का संकेत माना जा रहा है। यह बैठक नए प्रशासन के साथ विदेशी नेताओं के साथ पहली महत्वपूर्ण बातचीत होगी। इस दौरान, अमेरिकी कांग्रेस द्वारा नए विदेश मंत्री के रूप में मार्को रुबियो की पुष्टि होने की संभावना है और उनकी यह पहली विदेश नीति बैठक होगी।

मार्को रुबियो करेंगे अमेरिका का प्रतिनिधित्व
21 जनवरी को QUAD देशों की बैठक से पहले अमेरिकी कांग्रेस मार्को रुबियो को विदेश मंत्री के रूप में मंजूरी दे सकती है और उन्हें सोमवार शाम को शपथ लेने का मौका मिल सकता है। शपथ लेने के बाद, यह उनकी पहली विदेश नीति बैठक होगी। अन्य तीन देशों की बात करें तो 

साथ ही मामले में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर, ओआरएफ अमेरिका के कार्यकारी निदेशक ने इस बैठक को सकारात्मक और स्थिरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में क्वाड को फिर से शुरू किया गया था जो कि इस बात का संकेत देता है कि अमेरिका अब एक अधिक प्रतिस्पर्धी वैश्विक रूपरेखा में है जहां वह बाकी दुनिया को हल्के में नहीं ले सकता।

ट्रंप के शपथ ग्रहण पर एक नजर
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। पिछले साल नवंबर में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट्स और हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। चुनाव में बहुमत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें