ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि वह अब भी 1 फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर 25% की दर से टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने पदभार संभालते ही मैक्सिको, कनाडा और चीन पर व्यापक नए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। हालांकि, उन्होंने पहले दिन टैरिफ लागू नहीं किए।
कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडाई उत्पादों पर ज्यादा टैरिफ लगाने का फैसला करेंगे तो अमेरिकी उपभोक्ताओं को ही अधिक भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
ट्रंप की चेतावनी के बाद खलबली
ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि वह अब भी 1 फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर 25% की दर से टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने पदभार संभालते ही मैक्सिको, कनाडा और चीन पर व्यापक नए टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। हालांकि, उन्होंने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें एक अप्रैल तक वित्त मंत्री की ओर से समन्वित रिपोर्ट का अनुरोध किया गया है।
ट्रूडो का पलटवार
ट्रूडो ने कहा कि अगर ट्रम्प आगे बढ़ते हैं, चाहे वह 20 जनवरी को ऐसा कर देते, या अब वे 1 फरवरी को यह फैसला लें या 15 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तोहफे के तौर पर या 1 अप्रैल को या जब भी उनका मन करे, तो कनाडा जवाबी टैरिफ लगाएगा। अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए लगभग हर चीज की कीमतें बढ़ जाएंगी। ओटावा में संवाददाताओं से ट्रूडो ने कहा कि हमें नहीं लगता कि वह ऐसा चाहते हैं।
विज्ञापन
अल्बर्टा प्रांत के नेता डैनियल स्मिथ ने कही थी यह बात
इससे पहले जस्टिन ट्रूडो और देश के तेल संपन्न अल्बर्टा प्रांत के नेता डैनियल स्मिथ ने भरोसा जताया था कि कनाडा अमेरिका के 25 प्रतिशत शुल्क से बच सकता है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह एक फरवरी से कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। जस्टिन ट्रूडो और डैनियल स्मिथ ने तर्क दिया कि कनाडा ऊर्जा महाशक्ति है, जिसके पास तेल और महत्वपूर्ण खनिज भंडार है और ट्रंप के संकल्प के हिसाब से अमेरिका को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कनाडा की इस संपदा की आवश्यकता होगी।
'कारोबारी मुकाबला 100 प्रतिशत होने वाला है'
कनाडा में विनिर्माण और ऑटोमोबाइल के केंद्र, ओंटारियो के प्रमुख डग फोर्ड ने कहा कि कारोबारी मुकाबला 100 प्रतिशत होने वाला है। फोर्ड ने कहा कि ट्रंप ने कनाडा पर आर्थिक युद्ध की घोषणा की है और हम अपनी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए हर वह तरीका आजमाएंगे जो हम आजमा सकते हैं। वहीं, ट्रूडो ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो कनाडा जवाबी कार्रवाई करेगा। हालांकि उन्होंने यह भी जिक्र किया कि ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी यह मुद्दा उठा था, लेकिन वे मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू करने में सफल रहे थे।