अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्ताें को कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने मान लिया है। कनाडा 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सीमा सुरक्षा योजना लागू करेगा। इसका उद्देश्य अमेरिका में फेंटेनाइल की तस्करी को रोकना होगा। इसके बाद कनाडा पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को 30 दिन के लिए रोक दिया गया है।
कनाडा के साथ टैरिफ को लेकर चल रही अमेरिका की बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्ताें को कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने मान लिया है। कनाडा 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सीमा सुरक्षा योजना लागू करेगा। इसका उद्देश्य अमेरिका में फेंटेनाइल की तस्करी को रोकना होगा। इसके बाद कनाडा पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को 30 दिन के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो से बातचीत के बाद ट्रूथ सोशल पर लिखा कि कनाडा ने हमारी उत्तरी सीमा सुरक्षित करने पर सहमति जताई है। इससे फेंटेनाइल की तस्करी को रोका जा सकेगा। यह घातक दवा हमारे देश में आ रही है और लाखों अमेरिकियों की जान ले रही है। साथ ही हमारे देश भर के परिवारों और समुदायों को नष्ट कर रही है। कनाडा अपनी 1.3 बिलियन डॉलर की सीमा योजना को लागू करेगा। प्रधानमंत्री ट्रूडो के अनुसार नए हेलीकॉप्टरों, तकनीक और कर्मियों के साथ सीमा को सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
ट्रंप ने लिखा कि कनाडा अमेरिकी भागीदारों के साथ बेहतर समन्वय करेगा और फेंटेनाइल के प्रवाह को रोकने के लिए संसाधनों में वृद्धि करेगा। मौजूदा समय में लगभग 10,000 फ्रंटलाइन कर्मी सीमा की सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। इसे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा कनाडा फेंटेनाइल जार नियुक्त करने के लिए काम कर रहा है। हम कार्टेल को आतंकियों के रूप में सूचीबद्ध करेंगे। सीमा पर 24/7 नजर रखेंगे। संगठित अपराध, फेंटेनाइल और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए कनाडा-यूएस संयुक्त स्ट्राइक फोर्स शुरू करेंगे। मैंने संगठित अपराध और फेंटेनाइल पर एक नए खुफिया निर्देश पर भी हस्ताक्षर किए हैं। हम इसे 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का समर्थन देंगे।
ट्रंप ने लिखा कि राष्ट्रपति के रूप में सभी अमेरिकियों की सुरक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है और मैं बस यही कर रहा हूं। मैं इस शुरुआती नतीजे से बहुत खुश हूं और शनिवार को घोषित टैरिफ को 30 दिनों की अवधि के लिए रोक दिया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि कनाडा के साथ अंतिम आर्थिक सौदा हो सकता है या नहीं। सभी के लिए निष्पक्षता।
ट्रूडो ने यह कहा
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा कि मैंने अभी-अभी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छी बातचीत की। कनाडा 1.3 अमेरिकी बिलियन की सीमा योजना को लागू कर रहा है। उन्होंने ट्रंप की ओर से सीमा सुरक्षा बढ़ाने और तकनीक को लेकर ट्रंप की ओर से की गईं बातों को दोहराया। उन्होंने कहा कि सभी समझौतों को पूरा करने तक प्रस्तावित टैरिफ को कम से कम 30 दिनों के लिए रोक दिया जाएगा जब तक हम एक साथ काम करते हैं।
मैक्सिको पर भी नहीं लगेगा टैरिफ
इससे पहले सोमवार को मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाउम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद मैक्सिको पर लगाए गए टैरिफ को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद व्हाइट हाउस ने उनके बयान की पुष्टि की है। टैरिफ लागू होने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें उन्होंने कम से कम एक महीने के लिए ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ (सामान पर शुल्क) को रोकने पर सहमति जताई है।