फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार टाइम्स स्क्वायर पर लहराएगा तिरंगा 

Tue, 11 Aug 2020 06:39 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
टाइम्स स्क्वायर - फोटो : ANI
विज्ञापन

न्यूयॉर्क सिटी के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार तिरंगा लहराया जाएगा। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट में बसे अप्रवासी भारतीयों का समूह फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिशन ने बयान जारी कर बताया कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार तिरंगा लहराकर हम 15 अगस्त को इतिहास बनाने जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। साथ ही इस बार 14 अगस्त को एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को तीन रंगों- केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से चमकाया जाएगा। टाइम्स स्क्वायर पर 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन पर भी भगवान श्रीराम के राम मंदिर से सजाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें