फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही, 58 की मौत

Tue, 11 Aug 2020 06:38 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान में पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण कम से कम 58 लोगों की जान चली गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि बारिश के कारण आई बाढ़ से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


इस इलाके में 19 लोगों की मौत हो गई। सिंध में 12 और लोगों की मौत हो गई है।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, गिलगित बाल्टिस्तान में दस, पंजाब में आठ, बलूचिस्तान में आठ और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 15 और लोगों के घायल होने की खबर है।


देशभर में बारिश और बाढ़ के कारण 158 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। 128 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। सेना ने कहा कि दादू जिले में बचाव अभियान चलाया गया जहां 20 गांव जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन


एनडीएमए ने बलूचिस्तान के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ की जानकारी दी है। सेना कई क्षेत्रों में लोगों को बचाने और उन्हें भोजन और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह भी भारी बारिश की आशंका है।

पाकिस्तान के चमन शहर में धमाका, पांच की मौत और 14 घायल
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर चमन में धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक इसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और 10 घायल हुए हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉन न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक हुआ है। धमाके की वजह से आसपास की कई दुकानों और घरों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। फिलहाल किसी भी समूह ने अभी तक धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें