खास पनडुब्बी
- 72 फुट लंबी पनडुब्बी को फाइबर ग्लास से किया गया है निर्मित
- 20 करोड़ रुपये आंका गया है इसके निर्माण में किया गया खर्च
- 05 टन यानी पांच हजार किलो तक वजन उठाने में है सक्षम
- 08 से 9 हजार किलोमीटर तक की दूरी कर सकती है तय
- 03 हिस्सों इंजन रूम, कॉकपिट और कार्गो रूम में है विभक्त
पहले भी मिली हैं पनडुब्बियां
अगस्त 2006 में अफसरों ने स्पेन के वीगो से घर में स्टील से बनी एक छोटी पनडुब्बी पकड़ी थी। बाद में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग भी कोकीन की तस्करी करने वाले थे।
2007 में कोलंबिया के गुआजीरा तट पर एक विशालकाय नार्को-पनडुब्बी पकड़ी गई, जबकि 2010 में एक ड्रग्स माफिया को अफ्रीका में तस्करी के लिए पनडुब्बी बनवाने की कोशिश के लिए सजा दी गई। 2014 में गुयाना में भी एक बड़ी पनडुब्बी पकड़ी गई, जिसके ट्रांस-अटलांटिक तस्करी के लिए उपयोग किए जाने का संदेह था।
दिसंबर 2015 में ब्राजील के अटलांटिक तट पर जंगलों में एक पनडुब्बी पकड़ी गई थी, जिसमें नशीली दवाओं के अंश मिले थे।