उत्तर-पूर्वी स्पेन में बार्सिलोना के बाहरी क्षेत्र में कैस्टेलगली के निकट शुक्रवार को दो ट्रेनों की टक्कर में एक ट्रेन चालक की मौत हो गई और 100 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेल कंपनी और आपातकालीन सेवा ने घटना की जानकारी दी।
आपातकालीन सेवा विभाग ने ट्विटर पर कहा कि इस हादसे में 26 वर्षीय एक चालक की मौत हो गई और 100 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं है। रेनफे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।