दक्षिणी मिस्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब 66 लोग घायल हुए हैं।
इस संबंध में मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दक्षिणी प्रांत सोहाग में हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस की दर्जनों गाड़ियां भेजी गई हैं और राहतकर्मियों को भेजा गया है।
स्थानीय मीडिया में दिखाए जा रहे घटनास्थल के वीडियो में ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे नजर आ रहे हैं, जिसके अंदर मलबे में कई यात्रियों के फंसे होने की बात सामने आ रही है।
इन तस्वीरों में कुछ पीड़ित बेहोश नजर आ रहे थे, जबकि अन्य लोगों के शरीर से खून बह रहा था। उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले राहत और बचाव का काम शुरू किया।