फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड वॉर: अक्तूबर में फिर व्यापार वार्ता शुरू करेंगे चीन और अमेरिका

Thu, 05 Sep 2019 01:29 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
विज्ञापन
us china trade war - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चीन और अमेरिका अक्तूबर महीने की शुरुआत में वाशिंगटन में व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करेंगे। चीन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका द्वारा चीन के सामान पर शुल्क बढ़ाने के बाद वार्ता रुक जाने की आशंका उत्पन्न हो गयी थी।
विज्ञापन


चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन के उप प्रधानमंत्री लिउ ही ने अमेरिका के व्यापार मंत्री रॉबर्ट लाइटहाइजर और अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन से बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की। इसमें अक्टूबर की शुरुआत में व्यापार वार्ता शुरू करने पर सहमति बनी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के अधिकारी साथ मिलकर काम करने तथा बातचीत के लिये अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में व्यावहारिक कदम उठाने पर सहमत हुए। दोनों पक्ष बातचीत से पहले एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष इससे पहले आखिरी बार जुलाई में शंघाई में मिले थे लेकिन बैठक बेनतीजा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें