अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन के साथ व्यापार समझौता करने के लिए तैयार हैं लेकिन यह तभी संभव होगा जब यह अमेरिका के हित में भी होगा। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर चीन के साथ व्यापार करना हमारे देश के लिए फायदेमंद होगा तो वह इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते चीन का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ वार्ता करने आ रहा है। इस वार्ता में अमेरिकी व्यापार के संबंधित कई बड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं।
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव होने वाला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन के साथ व्यापार शुरू करके ट्रंप इस चुनाव में अपनी जीत पक्की करना चाहते हैं।
अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन पर लगाए कई संगीन आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ जांच के लिए चीन के साथ-साथ यूक्रेन को भी खुले तौर पर अपील की है। ट्रंप की ये अपील डेमोक्रेट्स पर एक तरह से कटाक्ष है। जो चुनावों में ट्रंप पर विदेशी हस्तक्षेप को बढ़ावा देने के आरोप में उनपर महाभियोग चलाए जाने की मांग कर रहा हैं।
ट्रंप ने अपने ऊपर आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग महाभियोग की अटकलों को बढ़ावा दे रहे हैं। डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की जांच का नेतृत्व कर रहे एडम स्किफ ने कहा कि ट्रंप कानूनन सही काम नहीं कर रहे थे।