फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में दुनिया की सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा का दीदार कर सकेंगे पर्यटक

Sun, 28 Apr 2019 05:39 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • - 71 मीटर ऊंची है बुद्ध की प्रतिमा
  • - निर्माण में 90 साल से ज्यादा का वक्त लगा था
  • - छाती और पेट वाले हिस्से में आ गई थी दरार
  • - इसमें 3डी लेजर स्कैनिंग जैसी तकनीक का हुआ है इस्तेमाल
विज्ञापन
बुद्ध प्रतिमा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत में  विश्व की सबसे बड़ी मानी जाने वाली विशालकाय 71 मीटर ऊंची बुद्ध की प्रतिमा को छह माह की मरम्मत के बाद फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह निरीक्षण प्रतिमा की पुनरूद्धार योजना का हिस्सा थी। बुद्ध की इस प्रतिमा के निर्माण में 90 साल से ज्यादा का वक्त लगा था।

विज्ञापन


इसे बनाने की शुरुआत तांग वंश (618-907) के शासन के दौरान वर्ष 713 में हुई थी। लेशान शहर के बाहरी हिस्से में बनी 71 मीटर ऊंची इस प्रतिमा की छाती और पेट वाले हिस्से में दरारें आ गई थी और यह कहीं-कहीं से टूट गई थी। 

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने बताया कि निरीक्षण कार्य के दौरान ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण, थ्री डी लेजर स्कैनिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त इस प्रतिमा का पहले भी पुनरूद्धार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें