फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश में मचाई तबाही, 15 लोगों की मौत, तीन लापता 

Sat, 28 May 2022 12:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण युन्नान प्रांत में संचार सुविधाएं पूरी तरह से प्रभावित हो चुकी हैं। करीब 39 घर बाढ़ में बह गए। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 1600 से अधिक लोगों को निकाला गया है। 
विज्ञापन
बाढ़ से कई इलाके पूरी तरह से डूब गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। खबरों के मुताबिक, यहां शनिवार को कम से कम 15 लोगों की बारिश के कारण मौत हो गई, वहीं तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। आधिकारिक समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के पूर्वी तट के पास फुजियान प्रांत में भूस्खलन से दो इमारतों के गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं यहां पांच अन्य लोगों की मौत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


दक्षिणी चीन के अलग-अलग क्षेत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक, युन्नान प्रांत में तीन लोग लापता हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, गुआंग्शी क्षेत्र में आई बाढ़ में तीन बच्चे बह गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक को बचा लिया गया। 



संचार सुविधाएं प्रभावित
खबरों के मुताबिक, बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण युन्नान प्रांत में सड़क-पुल के अलावा संचार सुविधाएं प्रभावित हो चुकी है। कई इलाके मुख्य मार्गाें से कट गए हैं। वहीं यहां बिजली सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। राज्य मीडिया के मुताबिक, बाढ़ के कारण यहां फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। करीब 39 घर बाढ़ में बह गए। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 1600 से अधिक लोगों को निकाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें