फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के अलबामा में भीषण तूफान से 22 लोगों की मौत

Mon, 04 Mar 2019 02:13 PM IST
अमर शर्मा भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
अलबामा - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के अलबामा में रविवार को आए भीषण तूफान में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व में तूफान से भारी क्षति हुई है। ली काउंटी के शेरिफ जे जोन्स ने कहा कि अभी तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। मुझे लगता है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

विज्ञापन


जोन्स ने कहा कि प्रभावित इलाके में ड्रोन के जरिए लोगों को तलाशने की कोशिश की गई लेकिन खराब मौसम के चलते रविवार को तलाश अभियान बाधित हुआ। सोमवार सुबह जमीनी स्तर पर एक बार फिर तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने पहले पत्रकारों से कहा था कि अनेक लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं। लापता लोगों की तलाश भी जारी है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने रविवार को तूफान के एफ3 रेटिंग का होने की पुष्टि की थी, जिससे अलबामा में भीषण नुकसान हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर कहा कि अलबामा और उसके आस-पास के लोग सतर्क एवं सुरक्षित रहें। मृतकों एवं घायलों के परिजन और दोस्तों... भगवान आपकी रक्षा करें। 
विज्ञापन


ली काउंटी आपातकाल प्रबंधन एजेंसी की प्रवक्ता रीटा स्मिथ ने बताया कि बीयूरेगार्ड में करीब 150 बचाव कर्मी मलबे में लोगों को तलाशने के काम में जुटे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें