फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपीय परिषद के शीर्ष अधिकारी ने ब्रिटेन को लिखा ‘लव लेटर’

Fri, 27 Dec 2019 03:22 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ब्रसेल्स के एक शीर्ष अधिकारी ने यूरोपीय संघ से अलग होने पर अपना दुख जाहिर करते हुए ब्रिटेन को ‘लव लेटर’ लिखा है। इसमें लिखा गया है कि आपकी वापसी का स्वागत किया जाएगा। यूरोपीय कमीशन के वाइस प्रेजिडेंट फ्रांस टिमरमैन्स ने बृहस्पतिवार को एक अखबार में अपने आर्टिकल में लिखा, ‘मैं अब आपको जानता हूं और मैं आपसे प्यार करता हूं।’ 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘जिसके लिए आप हैं और जो आपने मुझे दिया है। मैं पुराने प्रेमी जैसा हूं। मैं आपकी मजबूती और कमजोरी को जानता हूं। आपने जाने का फैसला किया। इसने मेरा दिल तोड़ दिया, लेकिन मैं इस फैसले का सम्मान करता हूं।’ ‘माई लव लेटर टू ब्रिटेन : फैमिली टाइज कैन नेवर रियली बी सर्व्ड’। ‘हम दूर नहीं जा रहे और आप जब भी वापस आएंगे आपका स्वागत किया जाएगा।’

विज्ञापन

ईयू से 31 जनवरी तक अलग होने का रास्ता साफ

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उनकी योजना के मुताबिक देश के 31 जनवरी को यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने पर सांसदों ने मुहर लगा दी है। ईयू विड्राल बिल के पक्ष में 358 में से 234 सांसदों ने समर्थन किया है। अब ब्रेग्जिट को लेकर ब्रिटिश संसद एक कदम और आगे बढ़ेगी। वहीं लेबर पार्टी ने अपने सांसदों को बिल के खिलाफ वोट करने को कहा था।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, हमारा देश ब्रेग्जिट के एक कदम और करीब आ गया है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी 2020 को ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए मंच तैयार है। जॉनसन ने 12 दिसंबर को आम चुनाव में जीत का भरोसा था। वह आम चुनाव में ‘गेट ब्रेग्जिट डन’ के संदेश के साथ मतदाताओं के पास पहुंचे थे। चुनाव में उन्हें इसके अनुरूप ही शानदार सफलता मिली थी। शुक्रवार को बिल पर मतदान से पहले सदन में इस पर गहन चर्चा हुई। 

इसके बाद बिल पर आगे की समीक्षा के लिए इसे निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस और उच्च सदन के पास भेजा जाएगा। इससे पहले इस हफ्ते के शुरुआत में बिल के संशोधित प्रारूप को सदन में रखा गया था। उधर, लेबर पार्टी के नेता जैरेमी कॉर्बिन ने कहा कि उन्होंने अपने सांसदों को बिल के खिलाफ वोट देने को कहा था। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन छोड़ने का इससे बेहतर और अच्छा रास्ता हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें