फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम टूटे तो अमेरिका में एक दिन में कोविड-19 के एक लाख मामले भी आ सकते हैं सामने: फाउची

Thu, 02 Jul 2020 03:02 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
Dr. Anthony Fauci (File photo) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची कहा कि अगर अमेरिकी नागरिक जन स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं करते हैं तो देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,00,000 मामले तक सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन


सीनेट में स्कूल और कार्यस्थलों को दोबारा खोलने पर मंगलवार को हुई सुनवाई में उन्होंने यह बयान दिया। कुछ राज्यों में मामले बढ़ने के परिणाम के पूर्वानुमान के बारे में पूछे जाने पर फाउची ने कहा कि वह सटीक पूर्वानुमान नहीं लगा सकते लेकिन उनका मानना है कि यह बेहद भयावह होगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में संक्रामक रोगों के प्रमुख फाउची ने कहा कि ‘अभी एक दिन में 40 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर एक दिन में 1,00,000 मामले सामने आने लगें.... और इसलिए मैं काफी चिंतित भी हूं।’
विज्ञापन


फाउची ने कहा कि हाल में जिन इलाकों में मामले बढ़े है, उनसे पूरे देश में खतरा बढ़ रहा है। उन स्थानों पर भी जोखिम बढ़ रहा है जहां कोविड-19 के मामलों पर काबू पाने में सफलता हासिल हुई है।

उन्होंने इस दौरान उस वीडियो फुटेज का हवाला दिया, जिनमें लोग भीड़ लगाए नजर आ रहे हैं, अक्सर मास्क के बिना निकल रहे हैं और सुरक्षा दिशानिर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।

 वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में गुरुवार दोपहर दो बजे तक कोरोना संक्रमण के 27,80,152 मामले सामने आए हैं जबकि 1,30,798 मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें