फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन के भ्रष्टाचारी अधिकारी को मौत की सजा, 700 करोड़ की रिश्वत लेने का दोषी, जिनपिंग का था विरोधी

Sat, 24 Sep 2022 12:33 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

अधिकारी सन लिजुन अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और रिश्वत लेने का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
सन लिजुन को मौत की सजा(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के दोषी एक और सुरक्षा अधिकारी को मौत की सजा सुनाई है। अधिकारी सन लिजुन अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और रिश्वत लेने का दोषी पाया गया था। चीन की अदालत में यह साबित हुआ कि पूर्व मंत्री ने पद पर बने रहने के दौरान करीब 700 करोड़ रुपये(भारतीय रुपये) की रिश्वत ली थी। हालांकि मौत की सजा के क्रियान्वयन के लिए अदालत की तरफ से दो साल की राहत दे दी गई है। 

विज्ञापन


जिनपिंग के खिलाफ राजनीतिक गुट खड़ा करने का भी आरोप 
सन लिजुन पर जिनपिंग के खिलाफ राजनीतिक गुट खड़ा करने का भी आरोप लग चुका है। इसके अलावा  रिश्वत लेने, शेयर बाजार में हेरफेर और अवैध रूप से आग्नेयास्त्र रखने के भी आरोप हैं। दोषी पाए जाने के बाद  लिजुन को सभी राजनीतिक अधिकारों से भी वंचित कर दिया गया। इसके अलावा सभी व्यक्तिगत संपत्ति भी जब्त कर ली गई थी।

दो और को मौत की सजा
भ्रष्टाचार के मामले में ही गुरुवार को इसी अदालत ने दो सुरक्षा अधिकारियों को भी मौत की सजा सुनाई थी। पूर्व न्याय मंत्री और चीन के सबसे शक्तिशाली पुलिस प्रमुखों में से एक फू झेंगहुआ को 138 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग में लिप्त होने के लिए दो साल की सजा के साथ मौत की सजा सुनाई गई थी। घंटों बाद, उसी अदालत ने जिआंगसू के पूर्व अधिकारी वांग लाइक को भी इसी तरह की सजा दी। आधिकारिक मीडिया ने यहां बताया कि उन्हें रिश्वतखोरी, आपराधिक गिरोहों से साठगांठ और फर्जी पहचान पत्र के लिए दो साल की सजा के साथ मौत की सजा भी सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें