अगर आपको लगता है कि आपको ही टमाटर और प्याज के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, तो एक बार पाकिस्तान में सब्जियों के दामों पर नजर जरूर डाल लें। यहां चिकन से भी ढाई गुना कीमत पर टमाटर बिक रहा है। कराची में गुरुवार को टमाटर के दाम 400 रुपये किलो तक पहुंच गए, जो एक रिकॉर्ड है।
टमाटर के लिए पाकिस्तान अक्सर दूसरे देशों पर ही निर्भर रहता है। भारत से भी पाक टमाटर सप्लाई किए जाते हैं। अब कराची के लिए टमाटरों पर वह ईरान पर निर्भर है। ईरान से 4500 टन टमाटर के आयात को मंजूरी मिली है, लेकिन अभी तक सिर्फ 989 टन टमाटर ही पाक पहुंचा है।
स्थानीय लोग टमाटर व अन्य चीजों के दाम बढ़ने से काफी नाराज हैं। जरूरत से ज्यादा कीमत पहुंचने पर लोग 200—250 ग्राम टमाटर खरीदने पर मजबूर हैं। हालत यह है कि महज चार टमाटरों के लिए उन्हें 100 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।