फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: पूर्व न्यायमंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी को वोट खरीदने के मामले में अदालत ने ठहराया दोषी

Fri, 22 Jan 2021 01:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो
विज्ञापन
japan flag
विज्ञापन

जापान के पूर्व न्याय मंत्री कात्सयुकी कवाई की पत्नी अनरी कवाई को वोट खरीदने के मामले में बृहस्पतिवार को टोक्यो जिला अदालत ने दोषी ठहरा दिया है। अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अनरी को को इस मामले में एक साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई जाती है और पांच साल के लिए निलंबित किया जाता है।

विज्ञापन


टोक्यो की अदालत ने 16 महीने जेल की सजा सुनाई, पांच साल निलंबित
पिछले साल अनरी को संसद के उच्च सदन में सीट हासिल करवाने के लिए पैसे देने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। कात्सयुकी का मामला ट्रायल में है और इन्हें प्रधानमंत्री योशिदि सुगा और पूर्व शिंजो आबे का करीबी माना जाता है। अनरी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पांच लोगों को करीब 13 लाख रुपये की रकम सीट जीतने के लिए दी थी।

इसी तरह कात्सयुकी पर 103 लोगों को 27.31 मिलियन येन राशि बांटने का आरोप था। गिरफ्तारी के दौरान कात्सयुकी ने इस आरोप को झूठा बताया था जबकि अनरी ने अपने वकील की सलाह के बाद भी आरोपों को इनकार करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें