फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्यार: मोहब्बत बचाने के लिए प्रेमी जोड़े ने खुद को हथकड़ी से बांधा, 4 महीने के भीतर टूट गए दिल

Sun, 20 Jun 2021 04:39 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

प्यार न किसी सरहद का मोहताज होता और नहीं किसी बंधन का। प्यार को जिंदा रखने के लिए प्रेमी जोड़े किसी हद तक पहुंच सकते हैं उसका उदाहरण यूक्रेन में देखने को मिला। मोहब्बत बचाने के लिए एक जोड़े ने हथकड़ी से खुद को बांध लिया, फिर भी उनका प्यार नहीं बचा
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार ना तो उम्र देखता है और नहीं किसी बंधन का मोहताज रहता।  खुद को हथकड़ी में बांधकर प्यार का इजहार शायद ही कोई कर पाता है, लेकिन यूक्रेन के प्रेमी जोड़े ने इसे बचाने के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग चौंक गए। प्रेमी जोड़े ने हथकड़ी में बांधकर प्यार का ऐसा नजीर  पेश किया कि आज पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। हालांकि, हथकड़ी टूटने के साथ ही प्रेमी जोड़े का दिल भी टूट गया।

विज्ञापन


यूक्रेन के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े का नाम अलेक्जेंडर और विक्टोरिया है। दोनों ने अपने मोहब्बत बचाने के लिए एक अनोखा फैसला किया। हर वक्त एक साथ रहने के लिए दोनों अपने-अपने एक-एक हाथ में हथकड़ी लगा ली। दोनों हथकड़ी के सहारे एक दूसरे से बंध गए, लेकिन वक्त बीतने के साथ इनके बीच कड़वाहट बढ़ने लगी। धीरे-धीरे सच का सामना करना एलेंक्जेंडर और विक्टोरिया के लिए काफी मुश्किल होने लगा।

वेलेंटाइन डे पर दोनों ने पहनी थी हथकड़ी
अलेक्जेंडर ने बताया कि 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) के दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में यूनिटी मूर्ति के सामने हमने खुद को जंजीरों में बांध लिया था।हालांकि, विक्टोरिया ने शुरू में हथकड़ी पहनने के आइडिया का विरोध किया, लेकिन बाद वह राजी हो गईं। इस रिश्ते के टूटने पर विक्टोरिया बहुत मायूस हैं। वह कहती हैं, मैं समझती हूं कि यह हमारे लिए और दुनियाभर के प्रेमी जोड़े के एक अच्छा सबक है कि हमने जो किया उसे कोई दोहराए नहीं। विक्टोरिया ने कहा कि चार महीनों के दौरान उन्होंने निजी पलों को सबसे ज्यादा मिस किया। हालांकि, विक्टोरिया ने अलेक्जेंडर पर इस दौरान ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें