परिणाम के लिए चार साल का इंतजार
यूएन समर्थित ट्रॉपिकल बीमारियों के लिए शोध व प्रशिक्षण कार्यक्रम की टीम लीडर फ्लोरेंस फौक के अनुसार बीमारी के फैलाव को कम करने के प्रयासों में पायलट परीक्षण की सफलता को मापने में अभी लगभग चार साल लगेंगे।
लेकिन उन्होंने साथ में ये भी कहा, कभी-कभी मच्छरों की बहुत कम आबादी भी रोग संचारित कर सकती है इसलिए हमें लोगों पर इसके प्रभावों को भी मापना होगा, और हम यही करना चाहते हैं क्योंकि यह अब तक कभी नहीं किया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन में नैगलैक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज विभाग के रमन वेलुधन ने बताया, दुनिया के कई देशों ने डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी की सूचना दी है, हमारे पास बांग्लादेश, ब्राजील, फिलिपींस और कुछ अफ्रीकी देशों की रिपोर्टें हैं और लगभग 10 अन्य लैटिन अमेरिकी देशों में डेंगू के मामलों में वृद्धि जारी है।
उनका कहना है कि यदि यह परीक्षण सफल रहा तो इससे व्यापक पैमाने पर स्वास्थ्य लाभ हो सकता है