दोस्त के साथ साझा किए लॉटरी में जीते रुपये
- फोटो : Twitter
अक्सर अखबारों में चंद रुपयों को लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों द्वारा किसी की हत्या की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन अमेरिका में एक शख्स ने भरोसे का ऐसा नायाब नमूना पेश किया है कि अब हर जगह उसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
दरअसल, अमेरिका के विस्कान्सिन में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त से 28 साल पहले किया वादा निभाया। उस व्यक्ति ने अपने दोस्त से वादा किया था कि जब वह लॉटरी जीतेगा तो उसे वह उसके साथ साझा करेगा। हाल ही में, विस्कान्सिन के रहने वाले टॉम कुक लॉटरी में 164 करोड़ रुपये (22 मिलियन डॉलर) जीते, इस मौके पर उन्होंने अपने वादे को याद किया और अपने दोस्त जोसेफ फेनी को बुलाया।
यह भी पढ़ें: शरीर पर सिर्फ मास्क, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर टहलने लगा युवक
कुक ने लॉटरी में मिले 22 मिलियन डॉलर के चेक पर अपना और फेनी का नाम लिखवाया और जीते हुए रुपयों को साझा किया। कुक ने कहा कि 1992 में हमने एक-दूसरे से वादा किया था कि अगर हम भविष्य में लॉटरी जीतेंगे, तो उसे एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे। इसलिए मैं अपना वादा पूरा करते हुए रुपयों को साझा कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात को लेकर खुद पर गर्व हो रहा है कि मैंने अपना वादा पूरा किया है। मुझे लॉटरी जीतने से ज्यादा वादा पूरा करने पर खुशी हो रही है। इस पैसे से हम अब कहीं घूमने जाएंगे और कुछ सामान खरीदेंगे।