फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Titanic Submarine: पनडुब्बी में नहीं जाना चाहता था अरबपति का बेटा सुलेमान, पिता की जिद पर माना; चली गई जान!

Fri, 23 Jun 2023 03:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अजमेह दाऊद ने बताया कि शहजादा दाऊद बचपन से ही टाइटैनिक जहाज को लेकर काफी जुनूनी रहते थे। टाइटैनिक जहाज के डूबने की घटना पर आधारित ब्रिटिश ड्रामा 'ए नाइट टू रिमेंबर' के भी वह प्रशंसक थे।
विज्ञापन
सुलेमान दाऊद अपने पिता शहजादा दाऊद के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने टाइटन पनडुब्बी में सवार होकर गए सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में पाकिस्तानी मूल के अरबपति शहजादा दाऊद और उनके 19 वर्षीय बेटे सुलेमान दाऊद की भी मौत हो गई है। गुरुवार को शहजादा दाऊद की बड़ी बहन ने बताया कि सुलेमान इस सफर पर जाना ही नहीं चाहता था और वह तो इसे लेकर डरा हुआ था!
विज्ञापन


पिता की जिद के आगे झुका सुलेमान
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, शहजादा दाऊद की बड़ी बहन अजमेह दाऊद ने बताया कि सुलेमान ने एक रिश्तेदार को बताया था कि वह इस ट्रिप को लेकर रोमांचित नहीं है बल्कि डरा हुआ है। अजमेह ने बताया कि जिस दिन ये लोग पनडुब्बी से समुद्र की गहराई में उतरे, उसी हफ्ते फादर्स डे था और सुलेमान अपने पिता को खुशी देना चाहता था क्योंकि शहजादा दाऊद चाहते थे कि उनका बेटा भी उनके साथ टाइटैनिक का मलबा देखने समुद्र की गहराई में चले। शहजादा दाऊद इस ट्रिप को लेकर बेहद रोमांचित थे और इसी वजह से सुलेमान अपने पिता को निराश नहीं करना चाहता था।

ये भी पढ़ें- Titanic Submersible: टाइटैनिक समर्सिबल हादसे की वजह आई सामने, जानिए कौन-सी गलती यात्रियों को पड़ी भारी
विज्ञापन


टाइटैनिक को लेकर जुनूनी थे शहजादा दाऊद
अजमेह दाऊद ने बताया कि शहजादा दाऊद बचपन से ही टाइटैनिक जहाज को लेकर काफी जुनूनी रहते थे। टाइटैनिक जहाज के डूबने की घटना पर आधारित ब्रिटिश ड्रामा 'ए नाइट टू रिमेंबर' के भी वह प्रशंसक थे। शहजादा दाऊद को समुद्री म्यूजियम देखना भी पसंद था। यही वजह है कि जब उन्हें पता चला कि उनके भाई ने ओशनगेट मिशन के लिए करोड़ों रुपए का टिकट खरीदा है तो उन्हें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ।   
विज्ञापन


पाकिस्तान के सबसे बड़े औद्योगिक घराने से था ताल्लुक
बता दें कि शहजादा दाऊद का ताल्लुक पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों में से एक दाऊद हरक्यूलिस कॉरपोरेशन से है। यह ग्रुप कृषि, स्वास्थ्य और अन्य कई क्षेत्रों में काम करता है। शहजादा इस ग्रुप की कराची स्थित कंपनी एनग्रो कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन थे। साथ ही वह प्रिंस चार्ल्स द्वारा गठित की गई चैरिटेबल ट्रस्ट प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल के सलाहकार भी थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें