फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

काम करने पर थके, तो 160 फीट ऊंचे टावर पर ही सो गए मजदूर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 14 Apr 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टावर पर सोते हुए मजदूर - फोटो : social media

चीन के कुछ मजदूरों की तस्वीर इस वक्त काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि मजदूर काम करके इतना थक गए, कि वह 160 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर ही सो गए। हालांकि मजदूरों ने कवच के तौर पर बचाव के सारे उपकरण पहने हुए थे। 



उन्होंने टावर पर सोने से पहले खुद को रस्सी से बांध लिया था। इनका एक वीडियो शिआओ जियांग नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।


जानकारी के मुताबिक ये वीडियो हुनान प्रांत के चेनओउ शहर का है। जियांग ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि मजदूर काम करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े थे, काम करते वक्त वह इतना थक गए कि वहीं पर सो गए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next