फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली हस्तियों की सूची में डोनाल्ड ट्रंप से ऊपर रखा जिनपिंग का नाम

Wed, 23 Sep 2020 12:33 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका की साप्ताहिक मैगजीन टाइम ने साल 2020 के लिए सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम की सूची जारी कर दी है। इसमें 100 ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्होंने किसी ना किसी तरह से दुनिया में अपना प्रभाव छोड़ा है। इस बार की सूची में अनोखी बात यह रही कि टाइम मैगजीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नाम को लिखा है।

विज्ञापन



टाइम मैगजीन की ओर से हर साल ये लिस्ट जारी की जाती है। इस साल एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। मैगजीन 100 ऐसे व्यक्तियों की सूची जारी करती है, जिन्होंने दुनिया में अपना प्रभाव किसी भी तरीके से छोड़ा हो।



इसके अलावा मैगजीन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में चीनी के राष्ट्रपति शी चिनपिंग, अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडेन, एंजला मर्केल, नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शाहीन बाग की दादी बिलकिस को भी शामिल किया गया है। बिलकिस की उम्र 82 साल है और वो शाहीन बाग की दादी के नाम से जानी जाती हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान बिलकिस चर्चा में आई थीं। इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें