फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nursery School: नर्सरी के बच्चों को उल्टा लटकाने पर तीन शिक्षक गिरफ्तार, बच्चों को चाकू से डराने की कोशिश

Tue, 06 Dec 2022 01:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

ये शिक्षक जून और अगस्त के बीच दुर्व्यवहार के 15 अन्य मामलों में भी शामिल थे। शिजुओका प्रांत में शहर के अधिकारी के अनुसार, इन शिक्षकों ने अपमानजनक व्यवहार करना स्वीकार किया है लेकिन साथ ही दावा किया कि वे बच्चों को अनुशासित करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के शिजुओका प्रांत स्थित सुसोनो शहर में एक नर्सरी स्कूल की तीन शिक्षकों को शिशुओं से दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने नर्सरी के बच्चों को पैरों से पकड़कर उल्टा किया और उनकी पेंट उतारकर उन्हें चाकुओं से डराने की कोशिश की। सुसोनो शहर के सकुरा होइकुएन नामक निजी स्कूल में पुलिस तलाशी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


ये शिक्षक जून और अगस्त के बीच दुर्व्यवहार के 15 अन्य मामलों में भी शामिल थे। शिजुओका प्रांत में शहर के अधिकारी के अनुसार, इन शिक्षकों ने अपमानजनक व्यवहार करना स्वीकार किया है लेकिन साथ ही दावा किया कि वे बच्चों को अनुशासित करने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस जब्त किए गए रिकॉर्ड की भी जांच करेगी क्योंकि उनका मानना है कि नर्सरी में लगातार दुर्व्यवहार हो रहा था। स्कूल ने अपने सभी कर्मचारियों को इस शपथ पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था कि वहां क्या हुआ था इसका खुलासा किसी से नहीं करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ने इस डर से तलाशी ली है कि सबूत नष्ट हो सकते हैं। स्कूल प्रमुख तोशिहिको सकुराई से भी पूछताछ हुई है और एक विशेष जांच के तहत तीन शिक्षकों के काम के रिकॉर्ड पेश करने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें