फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या, एक की हालत गंभीर

Thu, 24 Dec 2020 03:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेरिस
विज्ञापन
France Police - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Real.gr
विज्ञापन

फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चौथा पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना मध्य फ्रांस के पुय-डी-डोम-इलाके में हुई। लोक अभियोजक कार्यालय के सूत्रों ने इस जानलेवा हमले की जानकारी दी।

विज्ञापन


घरेलू हिंसा की सूचना मिलने जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो एक 48 वर्षीय शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। वहां मौजूद महिला को बचाने में 3 पुलिसकर्मी गोलियों का शिकार हो गए। जबकि, चौथा पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पीड़ित महिला ने छत पर थी और घर के अंदर आग लगी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने जब घर में घुसने की कोशिश की तब 48 साल के एक व्यक्ति ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें