फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: मैक्सिको में बाइक रैली में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 28 May 2023 07:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

मेयर लिंडा काल्होन ने बताया कि गोलीबारी में शामिल सभी बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी बाइक रैली में ही शामिल थे और बाइक रैली के सदस्य थे। घटनास्थल सहित पूरा इलाका पुलिस की निगरानी में है। घटनास्थल के पास किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
क्राइम सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका के मैक्सिको शहर में शनिवार को हुई बाइक रैली में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, पांच लोग घायल हैं। मेयर ने बताया कि बाइक रैली के दौरान गोलीबारी हो गई थी, जिस वजह से तीन लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए हैं। घटना मैक्सिको के रेड रिवर इलाके की है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा

विज्ञापन

न्यू मैक्सिको पुलिस का कहना है कि एक घायल को हवाई जहाज से इलाज के लिए डेनवर भेजा गया है। वार्षिक बाइक रैली के मेन स्ट्रीट पर हजारों लोग शामिल हुए थे। यहां बदमाशों ने गोलीबारी की थी। घायलों को इलाज के लिए ताओस के होली क्रॉस अस्पताल और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको, अल्बुकर्क में भर्ती किया गया है।

बाइक रैली के सदस्यों ने ही चलाई थी गोलियां
मेयर लिंडा काल्होन ने बताया कि गोलीबारी में शामिल सभी बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी बाइक रैली में ही शामिल थे और बाइक रैली के सदस्य थे। घटनास्थल सहित पूरा इलाका पुलिस की निगरानी में है। घटनास्थल के पास किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक लोगों से मेन स्ट्रीट सहित घटनास्थल वाले इलाके पर प्रतिबंध लगाया है। गोलीबारी के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था। आदेश के अनुसार, कर्फ्यू के दौरान इलाके में बार, शराब की दुकानें सहित अन्य प्रतिष्ठान शराब नहीं बेच सकेंगे। 

पहले भी हुई थी घटना

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले भी न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि संदिग्ध आरोपियों को मुठभेड़ को दौरान मौके पर ही मार गिराया गया था। घटना के बारे में पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि मुठभेड़ में स्थानीय पुलिस के एक और न्यू मैक्सिको पुलिस के एक जवान को गोली लगी थी। पुलिस का कहना था कि संदिग्धों की पहचान नहीं हो पाई थी।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें