फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान: जिस होटल में ठहरे थे चीनी राजदूत, वहां बम विस्फोट, 4 की मौत, 12 लोग घायल

Thu, 22 Apr 2021 07:48 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा

सार

  • बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के इस होटल में चीनी राजदूत अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ठहरे हुए थे। इसी दौरान होटल की पार्किंग में बम धमाका हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक होटल की पार्किंग में धमाका हुआ। इस धमाके में4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक ताहिर राय ने धमाके की पुष्टि की है। बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक लग्जरी होटल में चीनी राजदूत अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ठहरे हुए थे। इसी दौरान होटल की पार्किंग में एक के बाद एक धमाका होने लगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने  बताया, "कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 12 अन्य घायल हुए हैं।" हालांकि धमाके के दौरान चीनी राजदूत बाहर थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में "यह एक वाहन में लगाए गए IED था

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज जारी है। साथ ही बताया कि धमाका बुधवार की रात करीब 10:30 बजे हुआ। घटना की जांच के लिए होटल परिसर को बंद कर दिया गया है और वहां आतंकवाद निरोधक विभाग को तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें