फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग, 3 की मौत

Sat, 22 Aug 2020 01:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सांता क्रूज
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तरी कैलिफोर्निया के कई जंगलों के भीतर लगी आग में अब तक कम से कम तीन लोगों की जान चली गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस आग से हजारों घरों को खतरा है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के मुताबिक, बीते 72 घंटे में कैलिफोर्निया के आसपास 11 हजार बार बिजली गिरी। इससे करीब 367 जगहों पर आग लग गई। इनमें से 23 जगहों पर इसका असर ज्यादा रहा।
 

पूर्वोत्तर सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में सोलानो काउंटी में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की सूचना शेरिफ थॉमस ए फेरारा ने दी। वहीं, एक प्रशांत गैस और इलेक्ट्रिक यूटिलिटी वर्कर को सैन फ्रांसिस्को और सैक्रामेंटो के बीच एक वाहन में मृत पाया गया। मध्य कैलिफोर्निया में पानी छोड़ने वाले मिशन के एक पायलट की मौत भी हेलीकॉप्टर हादसे के  चलते हो गई।
विज्ञापन


बताया गया कि इलाके के 50,000 से ज्यादा घरों को गंभीर खतरा है। इस आग में अब तक 33 नागरिक और अग्निशामक घायल हुए हैं। कम से कम दो लोग लापता हैं। आग इतनी भयंकर है कि धुआं सैन फ्रांसिस्को तक के आसमान पर भर गया है।

साथ ही राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। इस आग के चलते स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने का ऑपरेशन शुरू किया गया है।

विज्ञापन

इंडोनेशिया में 6.9 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के बांदा सागर में शुक्रवार को तेज भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। यूरोपीय भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप 640 किमी (398 मील) की गहराई पर था, जिसने पहले 6.6 की तीव्रता का अनुमान लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें