फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में ‘इस्लामोफोबिक’ पोस्ट करने पर 3 और भारतीयों को नौकरी से निकाला, लौटेंगे डेढ़ लाख भारतीय

Mon, 04 May 2020 08:15 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
mobile user - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर ‘इस्लामोफोबिक’ पोस्ट करने को लेकर तीन और भारतीयों को नौकरी से निकाल या निलंबित कर दिया गया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शेफ रावत रोहित, स्टोरकीपर सचिन किंनीगोली और एक कैशियर उन आधा दर्जन भारतीयों में शामिल हैं। जिनके खिलाफ सोशल मीडिया पर इस्लाम के खिलाफ पोस्ट डालने को लेकर कार्रवाई की गई है। 20 अप्रैल को भारत के राजदूत पवन वर्मा ने भारतीय प्रवासियों को ऐसे व्यवहार के खिलाफ चेताया था।

विज्ञापन


यूएई से लौटेंगे डेढ़ लाख भारतीय
यूएई में लॉकडाउन के बीच 1.5 लाख भारतीयों ने घर लौटने के लिए भारतीय मिशनों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले सप्ताह यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। खलीज टाइम्स के मुताबिक, इनमें 40 फीसदी आवेदक श्रमिक हैं, जबकि 20 फीसदी पेशेवर हैं।

हम जल्दी इस पर काम खत्म करना चाहते हैं
डॉ. एरिक वैन का कहना है कि टीम जल्द वायरस के प्रसार को रोकना चाहती है। हमारा मकसद इस जांच के तरीके को पुष्ट करने के बाद दूसरे देशों के साथ इसे साझा करना है जिससे वहां भी हालात पर काबू हो सके। उम्मीद है एफडीए से जल्द अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें