फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जमात उद दावा के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 12:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लाहौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान में ऐसे कई गैरकानूनी संगठन हैं जो आतंकवादियों को पनाह देते हैं, इसके साथ ही उन आतंकवादियों को ट्रेेनिंंग भी देते हैं। ऐसा ही एक संगठन है, जमात उद दावा, उसके दो लोगों को पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक वक्तव्य में कहा कि कि उसकी पंजाब इकाई ने मुजफ्फरगढ़ में खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान चलाया। वक्तव्य में कहा गया कि हाफिज सईद द्वारा स्थापित संगठन के दो सदस्यों को आतंक के वित्त पोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया।


वक्तव्य के अनुसार, “वे गैरकानूनी संगठन जमात उद दावा के लिए धन इकट्ठा कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर सीटीडी के दल ने छापा मारा और वजिदुल्लाह और मुहम्मद अली नामक दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।” आरोपियों के पास से आतंक के वित्त पोषण संबंधी पर्चे और रसीदें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


सीटीडी ने कहा, “जांच शुरू कर दी गई है और जमात उद दावा और फलह ए इंसानियत फॉउंडेशन (एफआईएफ) गिरोह के बीच संबंधों खंगाले जा रहे हैं।” एफआईएफ, जमात उद दावा का ही एक संगठन है जिसकी स्थापना सईद ने की थी।
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान की एक अदालत ने जमात उद दावा के चार सदस्यों को आतंक के वित्त पोषण के मामले में दोषी करार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें