फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Mexico: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में गोलीबारी; लास क्रूसेस के पार्क में हुई वारदात में तीन की मौत, 15 घायल

Sat, 22 Mar 2025 09:52 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास क्रूसेस

सार

न्यू मैक्सिको के लास क्रूसेस में पार्क में गोलीबारी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई है और गोलीबारी में घायल 15 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के लास क्रूसेस शहर में शुक्रवार रात एक पार्क में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस अभी भी हमलावर या हमलावरों की तलाश कर रही है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे यंग पार्क में हुई, जो एक संगीत और मनोरंजन स्थल है। पुलिस ने आम जनता से घटना के वीडियो और सुराग साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Grok AI: सोशल मीडिया एक्स पर 'ग्रोक' ने लगाई अपशब्दों की झड़ी, जानें विवाद पर एलन मस्क ने क्या दी प्रतिक्रिया

अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी
वहीं इस गोलीबारी की वारदात में घायलों को लास क्रूसेस के तीन स्थानीय अस्पतालों और यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ऑफ एल पासो (क्षेत्रीय ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया गया है। मेमोरियल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता एंड्रयू कमिंस ने बताया कि छह घायल वहां पहुंचे, जिनमें से पांच को एल पासो भेजा गया है। बता दें कि, लास क्रूसेस शहर चिहुआहुआन रेगिस्तान के किनारे और रियो ग्रांडे नदी के पास मौजूद है। यह अमेरिका-मैक्सिको सीमा से करीब 66 किलोमीटर उत्तर में है।
विज्ञापन


घटना पर क्या बोले लास क्रूसेस के मेयर
लास क्रूसेस की सिटी काउंसलर और मेयर प्रोटेम जोहाना बेंकोमो ने घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'ऐसी घटनाएं हमारे शहर में होंगी, यह कभी सोचा नहीं था। लेकिन अब यह डरावना सच बन चुका है। हर पल ऐसी त्रासदी की आशंका बनी रहती है, और हम प्रार्थना करते हैं कि ऐसा न हो।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - JPC: 'इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, गरीबों और महिलाओं को मदद मिलेगी, वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले किरेन रिजिजू

गोलीबारी की जांच में जुटी पुलिस  
लास क्रूसेस पुलिस के साथ न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस, डोना एना काउंटी शेरिफ ऑफिस, एफबीआई और एटीएफ एजेंसी इस घटना की जांच कर रही हैं। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है और पार्क के आसपास का इलाका बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई जानकारी हो तो तुरंत साझा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें