सिंगापुर की संसद में बुधवार को नौ मनोनीत संसद सदस्यों (एनएमपी) में से तीन भारतीय मूल के सिंगापुरवासियों ने शपथ ली। साथ ही सिंगापुर के सांसद सीह कियान पेंग को बुधवार को संसद अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
सिंगापुर की संसद में बुधवार को नौ मनोनीत संसद सदस्यों (एनएमपी) में से तीन भारतीय मूल के सिंगापुरवासियों ने शपथ ली। साथ ही सिंगापुर में मरीन परेड समूह प्रतिनिधित्व निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सीह कियान पेंग को बुधवार को संसद अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
सीह कियान पेंग ने तान चुआन-जिन का स्थान लिया है जिन्होंने साथी पीपुल्स एक्शन पार्टी के सांसद चेंग ली हुई के साथ विवाहेतर संबंध के कारण इस्तीफा दे दिया था। मनोनीत संसद सदस्यों (एनएमपी) में से, भारतीय मूल के वकील और सिक्योरिटी एसोसिएशन सिंगापुर के अध्यक्ष राज जोशुआ थॉमस का यह दूसरा कार्यकाल है।
अन्य सभी आठ एनएमपी पहली बार आए हैं।एनएमपी को ढाई साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है। संसद में सामुदायिक विचारों का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एनएमपी योजना 1990 में शुरू की गई थी। प्रत्येक संसद में अधिकतम नौ एनएमपी नियुक्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अन्य दो भारतीय मूल के एनएमपी सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष और अधिग्रहण फर्म पेगासस एशिया के सीईओ पारेख निमिल रजनीकांत हैं और चंद्रदास उषा रानी जो एक कला इतिहासकार, कर वकील और प्लुरल आर्ट पत्रिका के सह-संस्थापक हैं।