फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में तीन भारतीयों पर लगा वीजा धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 02 Apr 2019 01:50 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एच1 बी वीजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

अमेरिका में तीन भारतीयों पर वीजा दोखाधड़ी का आरोप लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, तीन भारतीय मूल के सलाहकारों को कथित तौर पर H-1B वीजा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर कैलिफोर्निया की अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन


अभियोजक डेविड एंडरसन ने बताया कि किशोर दत्तापुरम, कुमार अवस्थी और संतोष गिरी पर नौकरियों के लिए धोखाधड़ी कर H-1B वीजा आवेदन जमा करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि तीनो आरोपियों ने किसी भी आरोप से इनकार किया है और अदालत से उन्हें जमानत भी मिल गई है। 

बता दें कि अमेरिका ने H1-B वीजा के नियमों बदलाव की घोषणा की थी। अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले कुशल विदेशी कामगारों को ज्यादा मौके देने की कोशिश के तहत ट्रंप प्रशासन ने एक नए नियम की औपचारिक घोषणा की। इस नियम के बारे में बताते हुए प्रशासन ने कहा कि यह अधिक कुशल, प्रभावी है और अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आकर्षित करने में मदद करता है। 
विज्ञापन


यह नियम उस आदेश को उलट देता है जिसके द्वारा अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) रेग्युलर कैप और उन्नत डिग्री छूट के तहत एच1 बी वीजा दाखिल करने वालों का चयन कर सकते थे। अन्य चीजों के अलावा एच1 बी वीजा दाखिल करने वाले याचिकाकर्ताओं के लिए इलेक्ट्रिक पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें