फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली में आईईडी के धमाके से फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत

Wed, 30 Dec 2020 01:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेरिस
विज्ञापन
फ्रांस में धमाका - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

माली में एक आईईडी धमाके के चलते फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत हो गई है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि माली के मध्य मोप्ती प्रांत के होम्बोरी क्षेत्र में सैनिकों के एक सैन्य अभियान में लेते वक्त यह धमाका हुआ। यह अभियान अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में इस्लामी आतंकियों से संघर्ष के एक बड़े मिशन का हिस्सा था।

विज्ञापन


इस्लामी आतंकियों से संघर्ष में भाग लेने वाले बड़े मिशन का हिस्सा थे सैनिक
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बताया कि सैनिक उस इलाके में कार्यरत थे जहां आतंकवादी संगठन नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पहुंचा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी है। ‘ऑपरेशन बरखाने’ के तहत चरमपंथी समूहों से लड़ने में मदद के लिए फ्रांस के 5,000 से अधिक सैनिक पश्चिम अफ्रीका में तैनात हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें