फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में आज दो बार कांपी धरती; पहला झटका 6 तीव्रता का; तीन बच्चे घायल

Sun, 28 May 2023 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के इस झटके के बाद इलाके में दहशत फैल गई जिसके कारण वहां के निवासी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 
 
विज्ञापन
Earthquake। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक के बाद एक दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन  दो झटकों में प्रांत के तीन बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के इस झटके के बाद इलाके में दहशत फैल गई जिसके कारण वहां के निवासी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 

पहले भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र 
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान का सीमावर्ती क्षेत्र था। उन्होंने बताया कि यह 223 किमी की गहराई में था, जिसने इसके विनाशकारी प्रभाव को काफी कम कर दिया। वहीं, दूसरी बार शाम को करीबन 5.57 बजे 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। पीडीएम ने कहा कि दूसरे भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में जलालाबाद के पास था और 15 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन


इन दोनों भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के कई जिलों में भी महसूस किए गए। वहीं, बट्टाग्राम जिले में भूकंप के दौरान पशुशाला की छत गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। गौरतलब है कि पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते हैं। 2005 में पाकिस्तान में आए सबसे घातक भूकंप में 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें