फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपीय संसद के लिए ब्रिटेन से चुने गए तीन भारतवंशी

Wed, 29 May 2019 05:40 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मूल के तीन ब्रिटिश - दिनेश धमीजा, नीना गिल और क्लाउड मोर्से नवीं यूरोपीय संसद के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी के धमीजा ने कहा, लोग हमसे खुश हैं। लेबर और टोरी (पार्टी) के मतदाता अपनी पार्टियों से परेशान हो रहे थे।

विज्ञापन


धमीजा ईबुकर्स डॉट कॉम के संस्थापक व सीईओ हैं और यूरोपीय संघ में रहने के कट्टर समर्थक हैं। वहीं लेबर पार्टी की सदस्य चुनीं गई नीना गिल ने कहा, वह यूरोपीय यूनियन और भारत के बीच वार्ता बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकार और लोकतंत्र जैसे विषयों पर आवाज उठाएंगी।

दूसरी तरफ लेबर पार्टी के मोर्से ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह संसद में सिविल लिबर्टीज, जस्टिस एंड होम अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। गिल और मोर्से 1999 से यूरोपीय संसद के सदस्य हैं।
विज्ञापन


पिछले बृहस्पतिवार को हुए चुनाव के नतीजे रविवार रात से आने शुरू हुए हैं और इसमें नवगठित ब्रेग्जिट पार्टी को स्पष्ट बढ़त और दूसरे स्थान पर उदारवादी डेमोक्रेटिक है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें