फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में पाबुक तूफान की दस्तक, 80 हजार लोगों को द्वीप से निकालने की कोशिशें जारी

Sat, 05 Jan 2019 01:52 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, सुरत थानी
विज्ञापन
थाईलैंड
विज्ञापन
शुक्रवार को थाईलैंड द्वीपों पर उष्णकटिबंधीय तूफान पाबुक के कारण पर्यटकों की संख्या एकदम निचले स्तर पर आ गई। यहां तूफान के डर से हवाई अड्डों और घाटों को बंद कर दिया गया है। यही नहीं बल्कि खाड़ी के पार गई नावों को भी वापस बुला लिया गया है। थाईलैंड के दो प्रमुख हवाई अड्डों को समुई और नखोन सी थम्मरत को शनिवार तक बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि पर्यटकों को समझाया जा रहा है कि वे डरें नहीं। शुक्रवार को पाबुक तूफान ने द्वीप पर हवा ने 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दी। इस कारण समुद्र में करीब पांच मीटर ऊंची और विशाल लहरें भी उठीं। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी अलर्ट में कहा गया कि तूफान की वजह से थाइलैंड के दक्षिणी तटीय इलाकों में 30 साल बाद सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। शुक्रवार को यहां के कई हिस्सों में तेज बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने कहा गया है कि तूफान का असर फुकेत, कार्बी और समुई जैसी जगहों पर नजर आएगा। होटलों से भी पर्यटकों ने समय से पहले चेक आउट कर लिया है। होटल मालिकों का कहना है कि तूफान से पहले की सावधानी बरतने के मकसद से ऐसा किया गया है। यहां लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जबकि इलाके से 80,000 लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें