फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है युद्ध, पाक के सैन्य अधिकारी ने जताई आशंका

Sun, 27 Sep 2020 11:42 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान - फोटो : सोशल
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के साथ युद्ध की बात दोहराई है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने रविवार को कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच पहले की तरह एक बार फिर से बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा मौजूद है और इसके लिए पाकिस्तान भी तैयार है। एक निजी चैनल से बातचीत में बाबर ने कहा कि भारत की तरफ से किसी भी तरह के उकसावे और संदिग्ध हरकतों का जवाब देने के लिए पकिस्तान की तैयारी पूरी है।'

विज्ञापन


दरअसल, आईएसपीआर के महानिदेशक ने एक सेमिनार में बात करते हुए भारत पर संघर्षविराम उल्लंघनों का आरोप लगाया और कहा कि भारत की तरफ से लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है। आईएसपीआर के महानिदेशक नियंत्रण रेखा पर एक विदेशी प्रतिनिधमंडल के दौरे के दूसरे दिन की यात्रा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से बढ़ते संघर्षविराम उल्लंघनों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यानी खींचना जरूरी था। 

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा के साथ संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं 2014 की अपेक्षाकृत बढ़ गई हैं क्योंकि भारत की ओर से उच्च-क्षमता वाली आग्नेयास्त्रों का उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। भारत एलओसी पर हर तरह के कैलिबर और हथियार प्रणाली का इस्तेमाल कर रहा है, जिसमें स्नाइपर्स से लेकर सामान्य तोपखाने गोला-बारूद से लेकर एयर-बर्स्ट और स्मार्ट गोला-बारूद शामिल हैं।
विज्ञापन


मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने इस दौरान पाक की ओर से एलओसी में घुसपैठ के आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एलओसी के किनारे तीन स्तर वाली एक घुसपैठ रोधी ग्रिड स्थापित की गई थी। इसमें माइन्स, बंकर, तारबाड़ के साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, सेंसर आदि के साथ निगरानी चौकी भी है।

उन्होंने कहा कि भारत इस बात का प्रचार कर रहा है कि 200 लोग इस क्षेत्र में घुसपैठ के लिए तैयार बैठे थे, जो कि केवल एक दुष्प्रचार भर था, क्योंकि नई दिल्ली ने अपने क्षेत्र में घुसपैठ को रोकने के लिए पहले ही सभी तरह के उपाय कर लिए थे। उन्होंने कहा कि यह एलओसी के किनारे स्थापित घुसपैठ रोधी ग्रिड प्रणाली के होते हुए घुसपैठ को अंजाम देना संभव नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें