फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दावा: पुरुषों से कम वेतन पर 10800 महिलाओं ने किया गूगल में काम

अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 May 2021 07:29 AM IST

सार

महिलाओं ने याचिका में कहा- उन्हें पुरुषों के मुकाबले गूगल ने सालाना 17,000 डॉलर यानी करीब सवा 12 लाख रुपए कम वेतन दिया। जबकि दोनों एक जैसे काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल - फोटो : google


कैलिफॉर्निया में समान वेतन अधिनियम लागू है, जिसमें महिला को एक जैसे काम के लिए अलग-अलग भुगतान करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। मामले पर सुनवाई अगले वर्ष शुरू हो सकती है। 


दावा : पुरुषों के मुकाबले सालाना सवा 12 लाख कम वेतन दिया 


ऐसे आरोप पहली बार नहीं 

2017 में अमेरिकी श्रम विभाग ने गूगल पर मुकदमा किया । इसमें वेतन डाटा छुपाने का आरोप था। 3 माह बाद निर्णय आया कि गूगल ने महिला कर्मियों को कम वेतन की व्यवस्था बना रखी है। 


इस साल के शुरू में भी गूगल ने अपने कर्मियों व नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को 25 लाख डॉलर चुकाने पर सहमति जताई। मुआवजा वेतन व नौकरी पर रखे जाने की प्रक्रिया में भेदभाव के लिए था। 


अमेजन पर भी लगे आरोप

अमेरिका में 5 महिला कर्मियों ने अमेजन के खिलाफ भी वेतन में भेदभाव और शोषण का केस किया। एक ने नस्लीय भेदभाव के आरोप भी लगाए। अमेजन ने कहा कि इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले।


कहा, आदेश माने या प्रतिबंधों के लिए तैयार रहें 

रूस में भी इंटरनेट नियामक ने गूगल , फेसबुक, ट्विटर को कानून के हिसाब से गैरकानूनी ऑनलाइन सामग्री हटाने के लिए कहा है। डिलीट या ब्लॉक की गई रूस समर्थक सामग्री भी बहाल करने के लिए कहा है। 


फेसबुक-गूगल को इसी हफ्ते हजारों गैरकानूनी सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं, जबकि ट्विटर से मार्च से ही सामग्री हटाने को कहा जा रहा है। करीब 6000 पोस्ट हटाई भी गई हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। रूस में संचालन भी बाधित या धीमा किया जा सकता है। 
विज्ञापन


कमाई का 10 फीसदी जुर्माना 

  • रूसी अदालत ने गूगल पर 81 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया। 
  • चीनी कंपनी बाइटडांस के टिकटॉक पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों की सामग्री पर पिछले महीने 35 हजार डॉलर का जुर्माना लगा। 
  • रूस के कानून में कंपनी पर सालाना कमाई का 10% जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। 

ट्विटर सबसे पहले झुका 


प्रतिबंध से बचने के लिए ट्विटर सबसे पहले सरकार के सामने झुका। सरकार के कहने पर 91 फीसदी सामग्रियां हटा लीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next