फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी डाटाबेस से हुआ खुलासा: चीन में 10 लाख अल्पसंख्यक हिरासत में, 10 हजार से अधिक उइगर जेलों में बंद

Fri, 13 May 2022 03:11 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
उइगर - फोटो : ani
विज्ञापन

चीन की एक और काली करतूत सामने आई है। एक लीक डॉक्यूमेंट से खुलासा हुआ है कि चीन के शिनजियांग क्षेत्र में 10 हजार से अधिक उइगर चीनी के जेलों में बंद हैं। साथ ही दस लाख से अधिक अल्पसंख्यकों को निरोध केंद्रों और जेलों के एक गुप्त नेटवर्क में रखा जा रहा है। लीक हुए इस डाटाबेस से हजारों उइगरों की दयनीय स्थिति का पता चलता है। 

विज्ञापन


137 पेज का डाटाबेस लीक
 वाशिंगटन डीसी में कम्युनिज्म मेमोरियल फांउडेशन के सीनीयर फेलो एड्रियन जेनज ने कहा कि लीक हुआ दस्तावेज 137 पेज का एक पीडीएफ फाइल है जो एक्सेल शीट या वर्ड टेबल द्वारा तैयार किया गया है। जेनज के मुताबिक यह लीक दस्तावेज वास्तव में पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें शासन की उस पागल मानसिकता को दिखाता है जो इस दुनिया की आने वाली महाशक्ति को नियंत्रित कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह क्षेत्र चीनी कम्युनिस्ट अधिकारियों द्वारा संरक्षित है वहां कई डिटेंशन सेंटर और जेलों का एक सीक्रेट नेटवर्क है। रिसचर्स का मानना है कि यहां लाखों उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों को वहां कैद करके रखा गया है। शिनजियांग इस लिस्ट में शामिल हर कैदी के परिवार तक पर नजर रखती है। रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुई सूची में हरेक कैदी का नाम, उसकी जन्मतिथि के साथ जातीयता, आईडी कार्ड, आरोप, पता, सजा की अवधि और जेल के बारे में जानकारी दर्ज हैं।

विज्ञापन

पश्चिमी देशों ने उइगरों के साथ ज्यादती को नरसंहार बताया है लेकिन चीन इसे ट्रेनिंग सेंटर बताकर अपना बचाव करता रहा है। बता दें कि चीन के कथित दुर्व्यवहार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट इसी महीने शिनजियांग का दौरा करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें