फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएनएचआरसी में सीएए पर भारत को घेरने वाले देशों को इस भारतीय महिला ने दिया करारा जवाब

Mon, 02 Mar 2020 01:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूएनएचआरसी में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रही अतिका फारूकी - फोटो : instagram
विज्ञापन

जेनेवा में जारी विश्व संसद में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रही अतिका फारूकी ने सीएए के मुद्दे पर भारत को घेर रहे चंद देशों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि हम सीएए के जरिए किसी की नागरिकता छीन नहीं रहे, बल्कि पाकिस्तान बांग्लादेश जैसे देशों में जहां सिर्फ एक धर्म को माना जाता है, वहां रह रहे अल्पसंख्यक को नागरिकता दे रहे हैं,  क्योंकि विभाजन से पहले ये भी भारत के नागरिक थे और आजादी  की लड़ाई में इन लोगों ने भी योगदान दिया था। 

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होने कहा कि भारत में कोई हिन्दू, सिख, मुसलमान या ईसाई नहीं बल्कि भारतीय रहते हैं और खुद को भारतीय कहलाना पसंद करते हैं।

इसके आगे भारत एक लोकतांत्रिक देश है, और यहां सभी संविधान के दायरे में रहते है, और हर एक नागरिक संविधान के दायरे में खुद को सुरक्षित मानता है। साथ ही  भारत में मुसलमानों की सुरक्षा पर उन्होने कहा, की सारी दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित मुसलमान भारत में ही हैं।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् (UNHRC) के 43वें सत्र 24 फरवरी 2020 को शुरू हो चुकी है। यूएनएचआरसी (UNHRC) की नियमित होने वाली सत्र में अतिका फारुकी भी भारत का प्रतनिधित्व कर रही हैं। वो यहां पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अतिका पेशे से कवियित्री और पत्रकार  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें