Europe: यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट ले जा रहा ट्रक चोरी हो गया और अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। यह ट्रक इटली से पोलैंड जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही गायब हो गया। पढ़िए रिपोर्ट-
यूरोप में पिछले हफ्ते 12 टन किटकैट चॉकलेट बार गायब हो गए। स्विस फूड कंपनी नेस्ले ने शनिवार को बताया कि चॉकलेट ले जा रहा ट्रक चोरी हो गया।
विज्ञापन
किटकैट ने कहा कि उसका ट्रक 4,13,793 चॉकलेट बार लेकर मध्य इटली से यूरोप में आपूर्ति के लिए निकला था। लेकिन यह ट्रक पोलैंड में अपने तय अंतिम गंतव्य तक नहीं पहुंचा। ट्रक और उसमें मौजूद सामान अभी तक नहीं मिला है। किटकैट को नेस्ले बनाती है।
एक अलग बयान में किटकैट ने कहा कि गायब हुए चॉकलेट बार को एक खास बैच कोड के जरिये ट्रैक किया जा सकता है। जो भी व्यक्ति इन चोरी हुई चॉकलेट के बैच नंबर को स्कैन करेगा, उसे किटकैट से संपर्क करने के निर्देश मिलेंगे।
किटकैट ने कहा कि भले ही चोरों की पसंद अच्छी है। लेकिन कार्गो चोरी सभी तरह के कारोबार के लिए बढ़ती हुई समस्या बनती जा रही है।