फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76th Independence Day: विश्व कर रहा भारत को सलाम, पुतिन-बाइडन समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Mon, 15 Aug 2022 09:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने की बात भी कही। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों में शामिल हुआ है। 

 

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में आज आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। पूरा देश इस मौके पर तिरंगे और देशभक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। इस मौके पर विदेशी नेताओं ने भी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इन नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने भी भारत को बधाई दी है। 

विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने की बात भी कही। उन्होंने अपने ट्वीट में पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि 'प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रिय लोगों, आपके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई! जैसा कि आप गर्व से पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं, आप हमेशा फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं कि वह हमेशा आपका साथ देगा।" मैक्रों ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए दो ट्वीट किए थे। पहला ट्वीट उन्होंने अंग्रेजी में और दूसरा हिंदी में किया। 

गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। रक्षा और सुरक्षा सहयोग, अंतरिक्ष सहयोग और असैन्य परमाणु सहयोग के क्षेत्र फ्रांस के साथ हमारी सामरिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ हैं। भारत और फ्रांस सहयोग के नए क्षेत्रों जैसे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित जलवायु परिवर्तन, और दूसरों के बीच सतत विकास में तेजी से लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका को एक अधिक समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है और आने वाले वर्षों में वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों में शामिल हुआ है। साथ ही कहा कि अमेरिका भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के दिखाए मार्ग पर चल रहा है।

एंटनी ब्लिंकेन ने भारत के लोगों को दी शुभकामनाएं
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं और 75 साल के राजनयिक संबंधों को "सार्थक" बताया। साथ ही कहा कि हमारी रणनीतिक साझेदारी जलवायु से लेकर व्यापार तक जीवंत है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि, दो महान लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी हमारे लोगों की सुरक्षा और समृद्धि और वैश्विक भलाई में योगदान देना जारी रखेगी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी दी शुभकामनाएं
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय नेतृत्व और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में भारत की विकास यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र विकास के दशकों में,आपके देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सफलता हासिल की है। भारत, अंतरराष्ट्रीय एजेंडा पर दबाव वाले मुद्दों को हल करने में एक महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है। पुतिन ने इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। उन्होंने दोनों देशों के बीच लोगों और लोगों के बीच संबंधों पर भी जोर दिया।

नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने भी दी बधाई
नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई दी। 

आइएनएस सुमेधा पर फहराया गया तिरंगा
रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आइएनएस सुमेधा पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भारतीय बलों के साथ ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के सदस्य भी मौजूद रहे। इन लोगों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। 

मेडागास्कर को दीं पंद्रह हजार साइकिलें 
भारत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडागास्कर को 15,000 साइकिलें दान कीं हैं। इस मौके पर मेडागास्कर के प्रधान मंत्री क्रिश्चियन नटसे और  मेडागास्कर में भारत के राजदूत अभय कुमार ने एक साथ साइकिल की सवारी करके हिंद महासागर के दो पड़ोसियों के बीच बढ़ती दोस्ती और एकजुटता का संदेश दिया। 
 

टोरंटो में अनोखे अंदाज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ना केवल भारत में बल्कि दुनिया के हर देश में जहां भारतीय रह रहे हैं वहां, बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इन भारतीय प्रवासियों के बीच इस मौके पर बड़ा उत्साह देखा गया। इसी तरह के नजारे कनाडा में भी देखने को मिला। यहां रहने वाले हिंदू और सिख प्रवासियों मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टोरंटो शहर में मुफ्त भोजन वितरित किया। 
विज्ञापन


बिल गेट्स ने भी दी बधाई
माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बिल गेट्स ने ट्वीट किया कि भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मैं भारत के विकास की अगुवाई करते हुए स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। इन क्षेत्रों में भारत की प्रगति प्रेरणादायक है। हमें इस यात्रा में भागीदार होने के लिए खुद पर गर्व है।

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने वाशिंगटन डीसी में स्थित इंडिया हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें